Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शहीद सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया
  • बागेश्वर

शहीद सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

बागेश्वर। शहीद सैनिकों के परिजनों को शहीद सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले क्षेत्र के 40 शहीद सैनिकों को ताम्र पत्र और शाल भेंट किया गया। विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राज्य सरकार उनके सम्मान में देहरादून में सैन्यधाम बना रही है। प्रदेश के शहीदों के घर, आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने शहीदों के परिजनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हैं। जिसका लाभ भी मिल रहा है। देश रक्षा में अपनी प्राणों की आहूति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करने का मंच मिला रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने बताया कि जिले में 127 वीर सैनिक शहीद हुए हैं। कपकोट के 40 शहीद शामिल हैं। इस दौरान सूपी गांव के वीर चक्र खड़क सिंह की पत्नी पानुली देवी, स्यांकोट के नायब सूबेदार शंकर दत्त के भाई जीवन चंद्र पाठक, दुलम निवासी सेना मेडल दीवान सिंह की पत्नी दुर्गा देवी, पेठी गांव के लांसनायक केदार सिंह की पत्नी चंपा देवी, चौड़ा के नायक खुशी राम की पत्नी मानुली देवी, सुमगढ़ के लांसनायक दान सिंह की पत्नी पार्वती देवी, असों के नायक जगदीश चंद्र की पत्नी ज्योति देवी आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक बलवंत भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, गोविंद दानू, शेर सिंह गढ़िया, सुरेश गढ़िया, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्कोट में युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Next: बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.