Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शादीशुदा प्रेमिका के मर्डर के चार दिन बाद आशिक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
  • राष्ट्रीय

शादीशुदा प्रेमिका के मर्डर के चार दिन बाद आशिक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

विशाखापट्टनम (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में आज एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक पर एक महिला की हत्या का आरोप था जिसके साथ कथित तौर पर उसका एक्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा था। मृतक की पहचान 35 साल के पद्मा राव की तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक पद्मा राव ने गुरूवार तडक़े निदुब्रोलू रेलवे स्टेशन के पास तिरुपति-विशाखापत्तनम डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से उसका आई कार्ड मिला जिसके आधार पर उसके परिवार को सूचित किया गया। मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले मृतक ने 27 साल की डी शारदा नाम की एक महिला को कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रविवार शाम को राव ने डी शारदा की उस वक्त चाकू मारकर हत्या कर दी थी जब वो चावली गांव में अपने घर के सामने काम कर रही थी। जानकारी के मुताबिक राव को देखकर डी शारदा ने भागने की कोशिश की लेकिन राव ने उसका पीछा किया और जबतक वो अपनी स्कूटी तक पहुंचती, राव ने उसकी गर्दन में चाकू मार दिया जिससे डी शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। डी शारदा की मां ने राव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब से राव अपने घर से फरार था। स्थानीय लोगों के मुताबिक शारदा ने 2008 में उसी गांव के एक लडक़े से शादी की थी। शारदा के दो लडक़े और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले शारदा और राव की दोस्ती हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई। कहा जा रहा है कि राव शारदा से संबंध रखना चाहता था लेकिन शारदा राव के साथ संबंध और आगे जारी नहीं रखना चाहती थी लिहाजा गुस्से में आकर राव ने शारदा की हत्या कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का लाइसेंस रद्द, 8 साल की प्रक्रिया के बाद कार्रवाई
Next: प्रदेश के न्यायालयों में निर्धारित ड्रेस कोड में पहाड़ी टोपी शामिल करने को जनजागरण अभियान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.