Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शादी से इनकार करने पर युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल कर डालीं
  • हरिद्वार

शादी से इनकार करने पर युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल कर डालीं

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शादी से इनकार करने पर देवबंद के युवक ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें वायरल कर डालीं। आरोपी शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सहारनपुर के देवबंद निवासी अक्षय सिंह के संपर्क मे आई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने इस बातचीत का गलत फायदा उठाकर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब परिजनों ने युवती की शादी कहीं और तय की तो आरोपी ने धमकाया कि वह उसके अलावा किसी और से शादी नहीं कर सकती। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि यदि दूसरी जगह शादी की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। बात नहीं मानने पर आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कीं, जिससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा। जब इस बाबत आरोपी के परिजनों से बात की तो उन्होंने आरोपी का ही समर्थन किया। इधर, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंतनगर विवि में 13 से 16 मार्च तक आयोजित होगा किसान मेला
Next: राशिफल 20 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.