Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शादी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा दूल्हे को भारी, मुकदमा दर्ज़
  • हरिद्वार

शादी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा दूल्हे को भारी, मुकदमा दर्ज़

RNS INDIA NEWS 30/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर रोब गांठने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जा रही है। अपनी शादी में लाईसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे के विरूद्ध प्रभावी धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हारुन खान निवासी मोहल्ला कोटरावान का उसकी शादी में लाइसेंसी रायफल से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसएसपी द्वारा वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जांच के बाद पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर रायफल व लाइसेंस जब्त कर लिया। साथ ही लाईसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है।

दूसरी ओर तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने के मामले में थाना पथरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंजीत कुमार निवासी अंबुवाला को तमंचे व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस के अनुसार बीती 19 नवम्बर को युवका का सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुए मुकद्मा दर्ज किया गया था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, एसआई देवेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल जयपाल व राजीव शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली का स्वागत
Next: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.