Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शादी में डांस को लेकर आपस में भिड़े बाराती और घराती
  • बागेश्वर

शादी में डांस को लेकर आपस में भिड़े बाराती और घराती

RNS
RNS INDIA NEWS 21/11/2020
12 (12)

बागेश्वर। बघर से तरसाल गांव गई बारात में बाराती और घराती नाचने को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसमें एक बराती गंभीर घायल हो गया। लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बराती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। बीते 18 नवंबर को बघर गांव से तरसाल गांव बारात गई थी। जहां बैंडबाजे की धुन पर बराती नाच रहे थे। इस बीच नचाने को लेकर बरातियों और घरातियों में नाचने को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें भराड़ी बाजार के व्यापारी व बघर गांव निवासी बराती देवेंद्र सिंह बिष्ट को गंभीर चोट आईं। लोग घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बघर गांव निवासी केदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गत शुक्रवार की देर रात धारा 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया। आरोपित तरसाल निवासी कमल सिह टाकुली पुत्र महिमन सिंह, भूपेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह और प्रवीण सिंह टाकुली पुत्र पुष्कर सिंह को शनिवार को भराड़ी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि तीनों युवकों को अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरात में इस तरह की घटनाएं होना शर्म की बात है। किसी व्यक्ति की शादी में छोटी-छोटी बातों को लेकर व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ललित बोरा, देवेंद्र वर्मा, पवन कुमार शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट थाने के दरोगा पर गिरी गाज, किया लाइनहाजिर
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 22-Nov-20

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.