Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी की तैयारियां मातम में बदली, परिवार के 3 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत
  • देहरादून

शादी की तैयारियां मातम में बदली, परिवार के 3 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून के एक परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी लेकिन शनिवार को एक हादसे से मातम पसर गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार सहारनपुर की ओर दौड़ पड़े। यह हादसा सहारनपुर में शनिवार सुबह देहरादून हाईवे पर हुआ। बताया गया कि कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की बस से जा टकराई। हादसे में कार चालक, उसकी पत्नी और पुत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकलवा कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी मिली है कि परिवार में बेटी शिल्पी की 19 दिसंबर को सगाई की योजना थी और 22 जनवरी को शादी होनी थी, जिसकी तैयारी के लिए परिवार शनिवार को सहारनपुर में शॉपिंग के लिए आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। वहीं शादी से पहले परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत होने से मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे प्रवीण चौहान पुत्र बहादुर चौहान (48) निवासी मेहूवाला देहरादून, उनकी पत्नी मंजू चौहान (45) और बेटी शिल्पी चौहान (22) की मौत हो गई। वहीं उनके दोनों बेटे दीक्षांत (20) और निशांत (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नागालैंड के मोन में हुआ भारी बवाल, फायरिंग में 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए एसआईटी जांच के आदेश
Next: नागालैंड में भड़की हिंसा में उत्तराखंड का लाल शहीद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.