Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शादी का झांसा देकर किया महिला का शारीरिक शोषण
  • ऊधम सिंह नगर

शादी का झांसा देकर किया महिला का शारीरिक शोषण

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक युवक ने पहले एक ऐसी महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, जिसके पति की मौत हो चुकी है और जब उसने विवाह की बात की तो युवक के परिजनों ने दहेज की डिमांड कर दी। उसने पचास हजार रुपये भी दिए। महिला का आरोप है कि इस बीच आरोपी उससे लाखों रुपये भी लेता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने मंदिर में झूठा विवाह भी रचाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के एक वार्ड निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ अपने निजी आवास में रहती है। कुछ वर्ष पूर्व रोहित सक्सेना निवासी शिव कॉलोनी ग्राम नौगवांठग्गू उससे मिला और उसके घर आने लगा। वह टेंट किराये पर देने का काम करता है। आरोपी ने उसको गुमराह कर शादी का वादा कर उससे नजदीकियां बना लीं। उसने भी शादी का प्रस्ताव मान लिया। उसके बाद आरोपी उसके घर आने-जाने लगा और आरोपी ने उसके साथ संबंध स्थापित कर लिए। आरोप है कि जब वह उससे शादी की बात कहती तो वह टाल जाता और उससे लाखों रुपये लेता रहा। बताया कि लंबा समय बीतने के बाद जब उसने शादी करने के लिए दोबारा कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद वह आरोपी के घर गई और उसके संबंधों की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आरोपी के पिता, मां व भाई उसके घर आए और कहा कि शादी करा देंगे। कहा कि रोहित का टेंट का व्यवसाय हल्का चल रहा है, उसको बढ़ाने के लिए रुपयों की जरूरत है। तब उसने रोहित व उसके परिवार वालों को एक फाइनेंस कंपनी से 1,10,000 रुपये निकालकर दिए। परिजनों ने दहेज में अपना मकान और 50,000 रुपये की मांग करते हुए शादी की बात कही। उसने दहेज की मांग करने पर पचास हजार रुपये भी दिए। उसने कहा कि मकान उसके बच्चों का है, जिसे किसी के नाम पर नहीं कर सकती। इस पर आरोपी ने उससे और बच्चों से मारपीट की।
महिला ने बताया कि इस बीच आरोपी युवक ने 11 जुलाई 2024 की शाम चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव शिव मन्दिर में बिना पंडित के झूठी शादी रचाई और उसकी मांग में सिन्दूर भरा और कहा कि शादी हो गई है। 17 जुलाई की देर शाम रोहित व उसके परिजनों ने गाली-गलौज व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में रोहित सक्सेना, पिता रामकुमार सक्सेना, मां लीलावती और भाई संदीप सक्सेना व मोहित सक्सेना के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और बीएनएस की धारा 115, 83, 352 और दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि मामले की जांच महिला उप निरीक्षक रजनी गोस्वामी को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पशु चिकित्सक लखनऊ में सम्मानित
Next: पूर्व सभासद पर सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, धरना शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.