Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सेक्स रैकेट में दो युवतियों समेत 5 लोग गिरफ्तार
  • हरिद्वार

सेक्स रैकेट में दो युवतियों समेत 5 लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। शहर कोतवाली पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बिजनौर जिले के झालू नगर पंचायत के सभासद और दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभासद अपनी साथी के साथ हरिद्वार में रंगरेलियां मनाने आये थे। पुलिस ने होटल के मैनेजर समेत सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर होटल के संचालक को मुकदमे में नामजद किया है। गिरफ्तार हुईं युवतियां अक्सर होटल में आकर देह व्यापार करती थीं। इस पूरे धंधे में होटल का मैनेजर और संचालक भी मिला हुआ था। बीती मंगलवार रात शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शिवमूर्ति की गली स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अमरजीत सिंह, मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी, महिला दरोगा लक्ष्मी मनोला, बीरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। होटल में पुलिस को देख मैनेजर संदीप बलूनी निवासी राजपुर रोड सिविल लाइन दिल्ली देख भागने लगे। पुलिस ने मैनेजर को पकड़ लिया। पुलिस ने कमरों में तलाशी लेनी शुरू की तो दो कमरों में दो युवतियां और दो व्यक्ति पुलिस ने पकड़े। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम उपेंद्र कुमार पुत्र स्व. रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी पुत्र नेपाल सिंह निवासीगण झालू हल्दौर बिजनौर बताया। कमरे में सभासद और उनका दोस्त युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले थे। पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने उपेंद्र कुमार, सौरभ चौधरी, मैनेजर संदीप और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 55 हजार की नगदी भी मिली है। आरोपी उपेंद्र कुमार ने अपने आप को झालू नगर पंचायत का सभासद बताया है। दोनों युवतियां हरिद्वार शहर कोतवाली और रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाल मिर्च खाने से मिलता है एक हैरान करने वाला फायदा!
Next: फिल्म बधाई हो की सीक्वल बधाई दो की शूटिंग को हरिद्वार पहुंचे राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.