Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियों समेत नौ लोग गिरफ्तार
  • नैनीताल

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियों समेत नौ लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के रामनगर में पुलिस ने बुधवार देर रात को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चार युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। रामनगर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल ने बताया कि चोरपानी क्षेत्र में लंबे समय से सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी। क्षेत्र के लोगों की ओर से पुलिस में इस मामले की मौखिक शिकायत की थी। लोगों का आरोप था कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो शिकायत सही निकली। आरोपियों को पकडऩे के लिये एसओजी और पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पहले ग्राहक बनकर रैकेट चलाने वाले सरगना रोहित और शंकर से बात की और पांच हजार रुपये में मामला तय हो गया। इसी दौरान देर रात पुलिस की दूसरी टीम ने मौके पर छापा मारकर कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में रोहित और शंकर के अलावा हर्षित, मुनीष तथा इरशाद शामिल हैं। इनके अलावा इस धंधे में शामिल चार युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी काशीपुर और चोरपानी क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी ग्राहक से 2500 रुपये वसूलते थे और उस राशि को बराबर बांट लेते थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में राहत देने की तैयारी में प्रदेश सरकार
Next: बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का हुआ ट्रायल शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.