Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत
  • देहरादून

सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक संगठनों से वार्ता कर तैयार करें सुसंगत प्रस्ताव

अन्य राज्यों द्वारा टीईटी को लेकर लिये गये निर्णयों के अध्ययन के भी दिये निर्देश

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर सेवारत शिक्षकों के लिये शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का शीघ्र समाधान किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विभिन्न शिक्षक संगठनों से वार्ता कर सुसंगत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों द्वारा टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के हितों में लेकर लिये गये निर्णयों का अध्ययन करने को भी कहा गया है। विभाग में शिक्षकों के पदोन्नति को लेकर उच्च न्यायालय में चल रहे वाद के शीघ्र निस्तारण के लिये ठोस पैरवी करने निर्देश दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज शिक्षा निदेशालय स्थित सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता के समाधान को लेकर विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न शिक्षक संगठनों से टीईटी की अनिवार्यता को लेकर सकारात्मक वार्ता कर सुसंगत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने वाले लगभग 20 हजार शिक्षकों की महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिये सभी पहलुओं पर गंभीतरा से विचार किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को अन्य राज्यों द्वारा टीईटी अनिवार्यता के संबंध में लिए गए निर्णयों व अपनाए गये मॉडलों का विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में डॉ. रावत ने शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों के पदोन्नति को लेकर उच्च न्यायालय में लम्बित याचिका के शीघ्र निस्तारण को कोर्ट में ठोस पैरवी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये ताकि जल्द से जल्द शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ दिया जा सके। इसके अलावा डाॅ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को आगामी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) रैंकिंग में राज्य की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा। उन्होंने लर्निंग आउटकम, गवर्नेंस प्रोसेसेज, शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण सहित विभिन्न मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए राज्य एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

डॉ. रावत ने प्रत्येक विद्यार्थी की कम से कम तीन विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करने, प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षरता की दिशा में आगे बढ़ाने तथा 30 जून तक सभी स्तरों पर विभिन्न संवर्गों के सम्बद्धीकरण (अटैचमेंट) अनिवार्य रूप से समाप्त करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा डाॅ. मुकुल सती, अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा के.एस. रावत, रविन्द्र काला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी
Next: विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.20_11zon
  • देहरादून

बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.