Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
default featured image

रुड़की(आरएनएस)। रविवार को बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा आयोजित आठवें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर जरुरी सुझाव दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त और सार्थक माध्यम है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि शिविर का आयोजन करना उनके समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना को दर्शाता है। महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आम नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम की ओर से ऐसे सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसे शिविरों की संख्या बढ़नी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करती है। कार्यक्रम में संचालन पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, पार्षद अनुराग त्यागी, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. अर्पित सैनी, दिनेश कौशिक, सौरभ भूषण शर्मा, विभोर अग्रवाल, रामगोपाल कंसल, अमित अग्रवाल, महेश पाल, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी नियमावली के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.