Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सर्विस सेंटर में वाहन की रिपेयर में कोताही पर निर्माता जिम्मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सर्विस सेंटर में वाहन की रिपेयर में कोताही पर निर्माता जिम्मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
SupremeCourtofIndia

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि डीलर या अधिकृत सर्विस सेंटर वाहन में रिपेयर में कोताही पर कार निर्माता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले में एक होंडा सिटी कार जो 1999 में खरीदी गई थी 2010 में उसमें दुर्घटना के कारण कुछ डैमेज हो गया। कार को अधिकृत सेवा केंद्र में ले जाया गया।
बाद में इस मामले में सर्विस सेंटर और कार निर्माता पर कोताही का शिकायत करते हुए जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत की गई। जिला फोरम ने शिकायत को स्वीकार कर लिया लेकिन यह मानने से इनकार कर दिया कि इस मामले कार निर्माता की कोई गलती है, क्योंकि शिकायत में ऐसा कहीं नहीं बताया गया था कि कार के निर्माण में कोई खामी थी।
यह फैसला राज्य आयोग में बरकरार रहा। राष्ट्रीय आयोग ने इस फैसले को पलट दिया और कार निर्माता को भी दोषी ठहराया। आयोग ने आदेश दिया कि वाहन निर्माता शिकायतकर्ता को ब्रांड न्यू कार दे और साथ में ढाई लाख रुपये का मुआवजा भी दे। आयोग का कहना था कि उपभोक्ता को नई कार देने से निर्माता की साख बढ़ेगी। इस आदेश को निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने आदेश में कहा कि जब कार के निर्माण में कोई कमी नहीं है तो कार निर्माता को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। कोर्ट ने जिला और राज्य उपभोक्ता मंचों के आदेश को सही ठहराया जिन्होंने कार की रिपेयर करने में डीलर और सर्विस सेंटर को जिम्मेदार ठहराया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिरों में पूजा करने के तौर तरीकों में कोर्ट दखल नहीं दे सकता : सुप्रीम कोर्ट
Next: कार दुर्घटना एक व्यक्ति घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.