Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 90,319 करोड़ रुपये बढ़ा
  • अर्थ जगत

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 90,319 करोड़ रुपये बढ़ा

RNS INDIA NEWS 31/10/2022
rns featured image new

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 90,318.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 652.7 अंक या 1.10 प्रतिशत चढ़ गया। सोमवार को दिवाली के अवसर पर बाजार में एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार आयोजित किया गया। बुधवार को दिवाली बलिप्रतिपदा पर बाजार बंद रहे थे।
समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोडक़र शीर्ष 10 में अन्य सभी कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज , एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 36,566.82 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 17,08,932.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 11,195.61 करोड़ रुपये बढक़र 8,12,378.52 करोड़ रुपये रहा।
भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 10,792.67 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,54,404.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एसबीआई की बाजार हैसियत 8,879.98 करोड़ रुपये बढक़र 5,09,372.21 करोड़ रुपये रही।
टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 8,617.06 करोड़ रुपये बढक़र 11,57,339.65 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 8,214.27 करोड़ रुपये बढक़र 4,36,240.27 करोड़ रुपये रही। इन्फोसिस का मूल्यांकन 5,259.92 करोड़ रुपये बढक़र 6,36,476.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
आईसीआईसीआई बैंक को सप्ताह के दौरान 568.37 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 6,32,832.76 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी का मूल्यांकन 224.04 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,28,677.66 करोड़ रुपये रहा।
इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 30,509.44 करोड़ रुपये घटकर 5,93,318.79 करोड़ रुपये रह गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और आईटीसी का स्थान रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हफ्ते में एक दिन सफाई व्यवस्था जांचेंगे डीएम : कमिश्नर
Next: सरकार ने चीनी निर्यात पर लगी पाबंदी एक साल के लिए बढ़ाई

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.