Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सेंधीखाल में बनेगा मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं का होगा विकास
  • पौड़ी

सेंधीखाल में बनेगा मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं का होगा विकास

RNS INDIA NEWS 09/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत सेंधीखाल क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। क्षेत्र में स्थित खेल मैदान को अब मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत के प्रयासों से युवा कल्याण विभाग के माध्यम से लगभग 1.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द ही स्टेडियम का शिलान्यास किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सजवाण ने बताया कि चयनित भूमि पर पूर्व में लोनिवि की ओर से लगभग 40 लाख रुपये के बजट से खेल मैदान की सुरक्षा दीवार एवं चौड़ीकरण का कार्य कराया जा चुका है। अब इसी मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में खेल मैदान को विकसित करने की मांग उठाई जा रही थी। मिनी स्टेडियम बनने से फुटबाल, क्रिकेट समेत अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो सकेगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जयहरीखाल क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रील बनाने की आदत से नाराज पति ने किया जिंदा पत्नी का पिंडदान
Next: सड़कों के गड्ढों को लेकर कमिश्नर ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.