Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान घायल
  • चमोली

सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान घायल

RNS INDIA NEWS 07/12/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  सेना का बड़ा वाहन शनिवार सुबह बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुखद बात यह रही कि इस घटना मे बड़ी क्षति नहीं हुई। वाहन में 21 जवान सवार थे। दुर्घटना में एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सेना वाहन जोशीमठ से रायवाला जा रहा था। बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में सेना का यह वाहन डिवाइडर तोड़ कर मिट्टी के टीले से टकरा गया। इस घटना में एक जवान घायल हो गया। जिसे निकट के अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। शेष सभी जवान सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि वाहन का स्टेयरिंग अचानक लाक हो गया था। बदरीनाथ हाईवे पर कई स्पाट बेहद संवेदनशील बने हैं। कमेड़ा से लेकर बदरीनाथ के निकट कंचन नाला तक हाईवे के पहाड़ी और निचले हिस्से में सड़क पर कुछ स्थान यातायात के लिए अभी भी संवेदनशील बने हैं। नन्दप्रयाग में पार्टी डीप पर 200 मीटर पर पहाड़ी से लगातार मलबा सड़क पर आया हैं‌। भूमि विवाद को लेकर हाईवे पर आये टनों मलबे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जो कभी भी गम्भीर स्थिति पैदा कर सकता है‌। हांलाकि प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग के तौर पर नन्दप्रयाग सैकोट सड़क भी तैयार रखी है। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली के निकट चाढ़ा, छिनका, भनेर पानी और बिरही, हेलंग पैनी से लेकर जोशीमठ के प्रवेश स्थान जोगी धारा के निकट, हाथी पर्वत, हनुमान चट्टी से लेकर कंचन नाला तक बदरीनाथ विभिन्न स्थानों पर हाईवे संवेदनशील बना है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पूर्व में हुई बैठक में सड़क से जुड़े सभी विभागों और ऐजेसिंयो को हाईवे सुधारीकरण और संवेदनशील स्पाट को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी के तीन शिक्षक राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित
Next: दोस्तों ने ही की 30 लाख रुपए के लालच में दोस्त की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.