Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सेमवाल गांव में हुआ कृषक प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन कार्यक्रम
  • टिहरी

सेमवाल गांव में हुआ कृषक प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी के कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती का विस्तार परियोजना के अंतर्गत ग्राम सेमवाल गांव में कृषक प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की नोडल अधिकारी प्राकृतिक खेती डा. शिखा ने प्राकृतिक खेती के चार सिद्धांतो बीजामृत, जीवामृत, आच्छादन व वापसाष आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को उनके घर में ही उपलब्ध गाय के गोबर, गौमूत्र, चूना, बेसन, गुड़ इत्यादि से बहुत कम खर्च में बीजामृत एवं जीवामृत बनाने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्होंने किसानों घनजीवामृत बनाने की विधि से अवगत करवाया। उन्हें कम खर्च वाली प्राकृतिक खेती को अपनाने के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। केंद्र के पादप संरक्षण वैज्ञानिक डा सचिन कुमार ने किसानों को प्राकृतिक विधि द्वारा आपसी परिवेश में उपलब्ध पौधों के माध्यम से पौधास्त्र तथा ब्रह्मास्त्र बनाकर फसलों के कीटों तथा जीवाणुवों से बचाव के बारे में जागरूक किया। इसके साथ एसआरएफ उदित जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के विषय में जानकारी साझा करते हुए मोटे अनाजों से होने वाले स्वास्थ लाभ के बारे में बताया।
ग्रामीणों को इन अनाजों के उपभोग को लेकर जागरूक किया। इस प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में सेमवाल गांव के प्रगतिशील किसान विनोद लाल, विजया देवी, देवकी रणावत, मंजू देवी, समीदेवी सहित 40 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रस्तावित आंदोलन आश्वासन के बाद स्थगित
Next: वाहन खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.