Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • सेकेंडहैंड कारों में एसयूवी सबसे पसंदीदा ब्रांड बनी
  • ऑटोमोबाइल
  • बाजार

सेकेंडहैंड कारों में एसयूवी सबसे पसंदीदा ब्रांड बनी

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान अधिक खर्च न कर पाने की विवशता और ईंधनों की आसमान छूती कीमत ने सेकेंड हैंड वाहनों के उपयोग के लिए ग्राहकों को प्रेरित किया और इस बाजार में खरीददारों के बीच स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सबसे पसंदीदा ब्रांड बनकर उभरा है।
ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस ड्रूम की मंगलवार को वर्ष 2021 के लिए जारी वार्षिक ट्रेंड रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी ने खरीददारों की प्राथमिकताओं में भारी बदलाव किया है। इस दौरान लोगों ने निजी कार की जगह सार्वजनिक परिवहन और राइडशेयरिंग के विकल्प को अधिक चुना है। कंपनी के लिए दिल्ली, जयपुर, मुंबई और हैदराबाद वर्ष 2021 में लेनदेन के लिए सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों के लिए एसयूवी सबसे पसंदीदा श्रेणी के रूप में उभरा है। एसयूवी सेगमेंट में चार्ट हुंडई क्रेटा शीर्ष पर है। इसके बाद मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा और टोयोटा फॉर्च्यूनर हैं। दुपहिया वाहनों में बजाज की पल्सर शीर्ष वरीयता के रूप में उभरा। इसके बाद टीवीएस अपाचे आरटीआर, बजाज पल्सर एनएस और बजाज एवेंजर हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लग्जरी वाहन सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू5 सीरीज और मर्सिडीज बेंज सी क्लास के बाद मर्सिडीज बेंज ई-क्लास सबसे पसंदीदा लग्जरी कार बन गई। वहीं, दुपहिया वाहनों की श्रेणी में हार्ले डेविडसन स्ट्रीट ने कावासाकी निंजा और रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर के बाद सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, चार-पांच साल पुरानी कारों को खरीददारों ने सबसे अधिक पसंद किया वहीं दुपहिया वाहनों छह से सात साल पुराने वाहनों को प्राथमिकता दी गई। ईंधन की कीमतों में तेजी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021 में 59 प्रतिशत ग्राहकों ने डीजल और 39 प्रतिशत ने पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को तरजीह दी है।
ड्रूम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप अग्रवाल ने कहा, ई-कॉमर्स भारत में पूरे ऑटोमोबाइल बाजार का केवल दो प्रतिशत है और हम अपनी नई तकनीक के माध्यम से क्षमता उत्पन्न करने में विश्वास करते हैं। कोई भौतिक स्टोर नहीं होने के बाजवूद समय पर इन्वेंट्री बिजनेस मॉडल हमें ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थापित करता है। वर्ष 2021 में व्यवसाय के लिए कोविड महामारी के दौरान रिकवरी का वर्ष साबित हुआ है। यह वर्ष ऑटोमोबाइल बाजार के लिए विकास की अपार संभावनाओं वाला रहा, जिसमें अधिक खरीददार और विक्रेताओं ने ऑनलाइन जाने का विकल्प चुना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गे डेटिंग ऐप पर फंसाकर लूटने वाले धरे गए
Next: यस बैंक के पूर्व एमडी राणा कपूर को मिली जमानत

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.