Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • सेबी ने सोशल स्टॉक एक्सचेंज को लेकर तकनीकी समूह का गठन किया
  • अर्थ जगत
  • दिल्ली

सेबी ने सोशल स्टॉक एक्सचेंज को लेकर तकनीकी समूह का गठन किया

RNS INDIA NEWS 23/09/2020
Sebi logo

नईदिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने सोशल स्टॉक एक्सचेंज को लेकर कायदा कानून तैयार करने के लिये एक तकनीकी समूह का गठन किया है। समूह गैर-लाभकारी संगठनों और लाभ कमाने वाले उपक्रमों को जोडऩे समेत वित्तीय और संचालन से जुड़ी खुलासों की जरूरत के बारे में अपनी सिफारिशें देगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक बयान में कहा कि समूह प्रदर्शन से संबंधित खुलासे की जरूरत के बारे में भी अपने सुझाव देगा। साथ ही सामाजिक प्रभाव और सामाजिक लेखा परीक्षा से संबंधित पहलुओं पर विचार करेगा। नियामक ने नाबार्ड के पूर्व चेयरमैन हर्ष कुमार भानवाला की अध्यक्षता में तकनीकी समूह का गठन किया है। समूह के अन्य सदस्यों में अशोक यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर सोशल इम्पैक्ट एंड फिलेनथ्रोपी के संस्थापक निदेशक इनग्रिड श्रीनाथ, गाइडस्टार के सीईओ पुष्प अमन सिंह और केपीएमजी के भागीदार और प्रमुख (सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर परामर्श) संतोष जयराम, ओमिदयार नेटवर्क इंडिया (सोशल इम्पैक्ट इनवेस्टर) की प्रबंध निदेशक रूपदा कुदवा, नाबार्ड के उप-प्रबंध निदेशक शाजी कृष्णन, आईसीएआई के संजीव सिंघल शामिल हैं। इसके अलावा बीएसई, एनएसई और सेबी के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं। इससे पहले, सेबी ने इशात हुसैन की अध्यक्षता में सोशल स्टॉक एक्सचेंज के लिये एक कार्य समूह का गठन किया था जिसने अपनी रिपोर्ट एक जून, 2020 को सौंप दी। समूह की सिफारिशों में गैर-लाभकारी संगठनों और लाभ कमाने वाले उपक्रमों को सोशल स्टॉक एक्सचेंज में शामिल करने की बात शामिल है। लेकिन इसके लिये न्यूनतम जानकारी के खुलासे की शर्त का पालन करना होगा।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जानिए शिशु के लिए सेब की प्यूरी बनाने का हेल्दी तरीका
Next: साजिश को अंजाम देने के लिए मिले थे 1.61 करोड़

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.