Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेब क्राटन की घटिया गुणवत्ता पर बागवानों ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

सेब क्राटन की घटिया गुणवत्ता पर बागवानों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। उद्यान विभाग की ओर से शुक्रवार को उद्यान सचल दल केंद्र चौसाल भेजे गए सेब क्राटन को घटिया गुणवत्ता का बताते हुए बागवानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बागवानों का कहना है कि क्राटन में लगा फाइबर घटिया गुणवत्ता का है, जिससे सेब के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। करीब पंद्रह दिन देरी से त्यूणी क्षेत्र में पहुंचे सेब क्राटन की गुणवत्ता को लेकर बागवानों में रोष है। क्राटन लेने उद्यान सचल केंद्र चौसाल पहुंचे बागवानों ने क्राटन की गुणवत्ता खराब होने की बात कहकर पेटियां ट्रक से उतरने नहीं दी। हाथों में एक-एक क्राटन पेटी दिखाते हुए बागवानों ने कहा कि उद्यान विभाग की कारस्तानी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। घटिया गुणवत्ता वाली क्राटन में सेब रखने के कारण मंडी तक पहुंचने से पहले ही फल खराब हो जाएंगे, जिससे उन्हें उचित दाम नहीं मिलेगा। कहा कि विभाग को जून माह के अंत में ही क्राटन मुहैया करा देने चाहिए थे। करीब पंद्रह दिन देरी पहुंचे क्राटन भी घटिया गुणवत्ता के भेजे गए हैं। बागवानों ने कहा कि उन्हें गुणवत्तापरक क्राटन मुहैया नहीं कराए गए तो सेब खराब होने शुरू हो जाएंगे। प्रदर्शन कर रहे बागवानों ने जल्द गुणवत्तापरक फाइबर वाले क्राटन मुहैया कराने की मांग उद्यान विभाग से की है। प्रदर्शन करने वालों में श्याम सिंह, संतराम, भूपाल सिंह, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने की सीएम से शीतला नदी पर बने पुल की तकनीकी जांच की मांग
Next: सोमवार से ऋषिकेश शहर में नहीं होगी कांवड़ियों के वाहनों की एंट्री

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.