Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने की सीएम से शीतला नदी पर बने पुल की तकनीकी जांच की मांग
  • देहरादून

कांग्रेस ने की सीएम से शीतला नदी पर बने पुल की तकनीकी जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। शीतला नदी पर नव निर्मित पुल की एप्रोच रोड में आई दरार को लेकर राजनैतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से पुल के सभी तकनीकी पहलुओं के जांच की मांग की है। शुक्रवार को ज्ञापन सौंपने तहसील मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान हाइड्रोलॉजिकल स्टडी के बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया है, जिससे पुल के पास मौजूद कृषि भूमि के बहने का खतरा पैदा हो गया है। पुल निर्माण के दौरान कृषि भूमि के साइड प्रोटेक्शन को महत्व नहीं दिया गया, जो घोर लापरवाही है। बताया कि पुल की हाइड्रोलॉजिकल स्टडी और डीपीआर आईआईटी रुड़की की ओर से तैयार की गई थी, लिहाजा इस बात की जांच कराई जानी चाहिए पुल का निर्माण उक्त डीपीआर प्रावधानों के ही तहत हुआ है या नहीं। कहा कि पुल की एप्रोच रोड में दरार आने के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के बजाय संबंधित कार्यदायी संस्था और ठेकेदार का बचाव कर रहे हैं। कहा कि इस बात की भी जांच की जानी जरूरी है कि पुल का निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से किया गया है या पेटी ठेकेदारों ने निर्माण कार्य किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुल निर्माण से संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं की जल्द जांच नहीं होने पर सड़कों पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस जिला महासचिव राजीव शर्मा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, भाष्कर चुग, जीवन सिंह, आशीष पुंडीर, विकास शर्मा, अभिषेक, हन्नी, मनोज चौहान, बॉबी नौटियाल, नरेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के डेलीनेटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: सेब क्राटन की घटिया गुणवत्ता पर बागवानों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.