Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीएम ने लिया शहर में जलभराव का जायजा
  • देहरादून

एसडीएम ने लिया शहर में जलभराव का जायजा

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। एसडीएम योगेश सिंह महरा ने शहर में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को खाली प्लॉटों और घरों में घुसे पानी की जल्द निकासी के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एसडीएम ने ऋषिकेश क्षेत्र के आवास विकास, चन्द्रेश्वरनगर, आशुतोषनगर, मायाकुंड, सर्वहारानगर, हनुमंतपुरम, गंगानगर आदि इलाकों का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी बातचीत की। लोगों ने बताया कि लगभग 15 दिनों से वे जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर नगर निगम के कर्मचारी पाइपों से जल निकासी करते नजर आए। एसडीएम ने मौके से ही नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर छूटे हुए क्षेत्रों से भी जल्द जल निकासी करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण करते हुए श्रीदेवसुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस में पहुंचे एसडीएम को छात्र नेताओं ने कॉलेज में हुए जलभराव का कारण हाईवे के किनारे मौजूद क्षतिग्रस्त नाले को बताया। इस पर एसडीएम ने मौके से ही एनएच अधिकारियों को क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक करने के लिए कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रातोंरात सड़क की खुदाई पर भड़के ग्रामीण
Next: उत्तरकाशी बस दुर्घटना के 14 घायल एम्स में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.