Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • अर्की विधानसभा क्षेत्र उप निर्वाचन में 91884 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : कृतिका कुलहरी
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

अर्की विधानसभा क्षेत्र उप निर्वाचन में 91884 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : कृतिका कुलहरी

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
rns featured image new

मतदान प्रातः 8.00 से सांय 6.00 बजे तक 

आरएनएस ब्यूरो सोलन।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर, 2021 को होने वाले उप निर्वाचन में कुल 91884 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी। 
कृतिका कुलहरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अर्की निर्वाचन क्षेत्र के सभी 132 मतदान केन्द्रों के लिए मतदाता पार्टियां निर्धारित मतदान केन्द्र पर पहुंच चुकी हैं। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 30 अक्तूबर को होने वाले उप निर्वाचन में कुल 91884 मतदाताओं में से 46483 पुरूष तथा 45401 महिला मतदाता हैं। इनमें 1773 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के हैं। कुल मतदाताओं में 15 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं जबकि 90 से 99 वर्ष आयुवर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 224 है। 80 से 89 वर्ष के मध्य कुल मतदाताओं की संख्या 1534 है। 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं में से 908 दिव्यांग मतदाता हैं। 
उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 8.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कृतिका कुलहरी ने कहा कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष मतदान के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 132 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कोविड-19 निर्देशों के अनुरूप 22 सहायक मतदान केन्द्र भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अर्की-I  मतदान  केन्द्र 50/61 तथा बातल-1 50/85 मतदान केन्द्र आदर्श मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि अर्की निर्वाचन क्षेत्र में 50/62-अर्की-II तथा 50/63 अर्की- III मतदान केन्द्रों का पूर्ण संचालन महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में 05 मतदान केन्द्र क्रिटीकल तथा 41 मतदान केन्द्र वलनरेबल मतदान केन्द्र घोषित किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में 04 सैक्टर मैजिस्टेªट तथा 12 सैक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। 11 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उप निर्वाचन के लिए मतदान आरम्भ होने से पूर्व भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नियमों का पालन करते हुए माॅक पोल भी आयोजित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Next: एसडीएम के खिलाफ दो दिन से भूख-हड़ताल पर भाजपा नेता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.