Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्काउट गाइड शिविर में शिविरार्थियों के भोजन के लिए पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने उपलब्ध कराई सब्जी
  • अल्मोड़ा

स्काउट गाइड शिविर में शिविरार्थियों के भोजन के लिए पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने उपलब्ध कराई सब्जी

RNS INDIA NEWS 22/09/2023
rns featured image new

 

 

अल्मोड़ा। भारत स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान का पांच दिवसीय आवासीय शिविर पंडित गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज ज्योली अल्मोड़ा में प्रारंभ हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र में अपने विचार रखते हुए तारा सिंह रावत पूर्व प्रधानाचार्य विवेकानंद स्कूल बागेश्वर ने भारत में स्काउट एवं गाइड की स्थापना एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था की प्रबन्ध समिति के उप प्रबंधक पूर्व प्रधानाचार्य हेमचंद्र जोशी ने प्रबंधन समिति की ओर से सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं सभी स्काउट एवं गाइड को अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस स्काउट गाइड शिविर के लिए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपनी ओर से छात्रों के भोजन की व्यवस्था के तहत सब्जी भिजवाई तथा उन्होंने शिविर के संचालन में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कर्नाटक ने कहा कि विद्यार्थी ही किसी भी देश के आने वाला भविष्य की नींव होते हैं। उन्होंने शिविर में प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। शिविर में 10 विद्यालयों के 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में दिगम्बर दत्त फुलोरिया, एस आर टम्टा, एम सी भट्ट, पूरन सिंह अल्मिया, गायत्री बिष्ट, आर एस खड़ायत के अतिरिक्त विक्रम सिंह बिष्ट, अशोक कुमार पंत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि विभाग में गड़बड़ी को लेकर कार्यालय घेरा
Next: मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.