Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूटी के एक स्क्रैच का खूनी बदला! ऐना में सागर की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

स्कूटी के एक स्क्रैच का खूनी बदला! ऐना में सागर की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.10.14_11zon

रानीखेत। द्वाराहाट विकासखंड के ऐना गांव में शुक्रवार रात हुए दिल दहला देने वाले सागर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने गांव के ही युवक जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो माह पहले एक शादी समारोह में स्कूटी पर आए स्क्रैच को लेकर हुए विवाद की रंजिश ने इस खौफनाक वारदात का रूप ले लिया।

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय सागर सिंह मेरठ में पढ़ाई करता था और सेना भर्ती की तैयारी के लिए अपनी बुआ जानकी देवी के घर ऐना आया हुआ था। शुक्रवार शाम आरोपी हथौड़ा और चाकू लेकर घर में घुसा और पहले सागर के सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर गला रेत दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं सागर की बुआ जानकी देवी और उनकी चचिया सास सबुली देवी पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जानकी देवी के सिर और सबुली देवी के गले पर गंभीर चोटें आईं। सबुली देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। मामले में आरोपी का नाम पता चलने के बाद पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी।

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने जानाडु होटल के पास से आरोपी जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो माह पहले गांव में एक शादी के दौरान स्कूटी में खरोंच लगने को लेकर उसका मृतक सागर और कृष्णा सिंह से विवाद हुआ था। उसी दिन उसने दोनों को मारने की ठान ली थी। योजना के तहत वह वारदात वाले दिन हथौड़ा और चाकू खरीदकर घर पहुंचा और सागर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, कांस्टेबल वरुण राज टम्टा तथा होमगार्ड आनंद सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.22.31_11zon
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
  • बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित
  • श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया
  • स्कूटी के एक स्क्रैच का खूनी बदला! ऐना में सागर की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.