Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • स्कूटर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद सांप्रदायिक बवाल में बदला
  • चमोली

स्कूटर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद सांप्रदायिक बवाल में बदला

RNS INDIA NEWS 15/10/2024
rns featured image new

दुकानों में तोड़फोड़, धारा 163 लागू

चमोली(आरएनएस)। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर सांप्रदायिक बवाल हो गया है। आक्रोशित भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ कर बाजार बंद कर दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने शहर में धारा 163(निषेधाज्ञा) लागू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूटर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में गौचर में एक स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट दो समुदाय के बीच विवाद में बदल गया। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने पुलिस के सामने अस्पताल परिसर में भी दुकानदार की जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने बाजार में विशेष समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए बाजार को बंद करा दिया। व्यापारियों ने पुलिस से मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गौचर चौकी के सामने हंगामा किया। दो समुदायों में बढ़ता तनाव देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर पुलिस बल तैनात कर दिया। घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की है। पुलिस के अनुसार जब एक दुकानदार कैलाश बिष्ट रामलीला मैदान में अपनी दुकान के नीचे स्कूटर खड़ा करने लगा। समीप में ठेली लगाने वाले शरीफ और उसके बेटे सलमान का कैलाश के साथ स्कूटर हटाने को लेकर विवाद हुआ जो चंद मिनटों में मारपीट में बदल गया। इसमे कैलाश और शरीफ दोनों चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी गौचर लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में पहले से ही मौजूद समुदाय विशेष के लोगों ने घायल कैलाश के साथ जमकर मारपीट की। कैलाश के साथ मारपीट की सूचना नगर में फैलते ही स्थानीय लोगों ने बाजार में समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए बाजार बंद करा दिया। स्थानीय लोगों ने कैलाश के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी के सामने हंगामा किया दिया। एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष पाण्डेय का कहना है कि पुलिस के पास पूरे साक्ष्य है मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर में दो समुदायों में तनाव देखते हुए धारा 163 लगाई गई है। पुलिस ने दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। नगर क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो के एक्टर अतुल परचुरे का निधन, इस बीमारी से थे पीडि़त
Next: डीएम दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की रिपोर्ट मांगी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.