Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश धूलिया ने हाईकोर्ट के 29 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया
  • नैनीताल

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश धूलिया ने हाईकोर्ट के 29 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया

RNS INDIA NEWS 29/09/2023
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बार सभागार में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। वहीं न्यायमूर्ति धूलिया को भी सम्मानित किया गया। साथ ही उच्च न्यायालय बार की एक वेबसाइट भी लांच की गई। कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश पीसी पंत ने ऑनलाइन संबोधित किया।
शुक्रवार को हाईकोर्ट बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने 29 ऐसे अधिवक्ताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने 45 वर्षों से अधिक समय से इस पेशे को सेवा दी है। इससे पूर्व न्यायमूर्ति धूलिया के बार सभागार पहुंचने पर वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, लोकेंद्र डोभाल, बीडी उपाध्याय, पुष्पा जोशी, टीए खान, केपी उपाध्याय, एमसी कांडपाल, देवेंद्र पाटनी, जेके जैन आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत ने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी समेत अन्य न्यायाधीशों का स्वागत करते हुए बार की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने न्यायमूर्ति धूलिया का जीवन वृत्त भी पढ़ा और उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट बार का गौरव बताया। कहा कि न्यायमूर्ति उत्तराखंड हाईकोर्ट बार से सुप्रीम कोर्ट के जज के पद तक पहुंचे हैं। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजीव बिष्ट ने किया।

ये हुए सम्मानित: अधिवक्ताओं में सबसे अधिक उम्र के प्रदेश के प्रथम महाधिवक्ता एलपी नैथानी, अधिवक्ता महेश लाल साह, पीताम्बर मौलेखी, गंगादत्त जोशी, भुवन चंद पांडे, भोलादत्त जोशी, जगदीश चंद बेलवाल, वीके कोहली, सुखपाल सिंह पंवार, रमेश चंद आर्या, मानसिंह बिष्ट, डीके शर्मा, केके साह, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, आरपी नौटियाल, बिन्देश गुप्ता, पीसी मौलेखी, हरिशंकर कंसल, बीडी कांडपाल, अर्चना, बीपी नौटियाल, भूपेंद्र सिंह, घनानंद जोशी, जेपी जोशी, एमसी पांडे, प्रभात पांडे, सुधीर कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी, वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, शासकीय अधिवक्ता गजेंद्र सिंह संधू, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चन्द्रशेखर रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, रमन साह, पूर्व अध्यक्ष सैय्यद नदीम मून, प्रभाकर जोशी, रजिस्ट्रार जनरल अनुज कुमार संगल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास कुमार गुगलानी, शीतल सेलवाल, मयंक पांडे, पीसी पेटशाली, मनी कुमार, प्रशन्ना कर्नाटक, तेजस्वनी सागर, गुरवाणी सिंह, दिग्विजय सिंह, कांतिराम, कौशल पांडे आदि।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉर्बेट पार्क में जिप्सी पंजीकरण प्रक्रिया पर रोक
Next: अल्मोड़ा नगर में बिना हेलमेट बेखौफ दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • हरेला के लिए तैयारियां तेज, 16 जुलाई को अल्मोड़ा में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.