Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसबीआई की सत्तरवीं वर्षगांठ पर अल्मोड़ा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

एसबीआई की सत्तरवीं वर्षगांठ पर अल्मोड़ा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अल्मोड़ा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के तकनीकी सहयोग से कुल 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक कमल छाबड़ा ने बताया कि बैंक की इस ऐतिहासिक वर्षगांठ को सामाजिक सरोकारों के साथ जोड़ते हुए पूरे जनपद में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे बैंक की समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी करार देते हुए प्रतिभाग करने वाले सभी रक्तदाताओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने इसे बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया और कर्मचारियों की भागीदारी की सराहना की। मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के रक्त केंद्र के प्रभारी पैथोलॉजिस्ट डॉ. आशीष जैन ने बताया कि यह रक्त केंद्र कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र का एकमात्र केंद्र है, जो मरीजों को कंपोनेंट सुविधा उपलब्ध कराता है। कैंप समन्वयक हेम बहुगुणा ने एसबीआई द्वारा आयोजित इस मेगा रक्तदान शिविर को रक्त केंद्र की स्थापना के बाद अब तक का सबसे बड़ा शिविर बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा के उप प्रबंधक संजीव कुमार (संचालन), मुख्य प्रबंधक (व्यवसाय) आशीष त्रिपाठी, अनिल कुमार, अभिषेक निराला, पवन चोकन, और मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉ. करण सिंह, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. दिल नवाज, नर्सिंग अधिकारी तनुजा कन्याल, नीलम रावत, लैब टेक्नीशियन राजदेव सिंह आदि ने रक्त जांच, परामर्श और डोनेशन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग किया। शिविर में एसबीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, दीप चंद्र, प्रीति पांगती, विमला आर्या और लाल गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों, कॉलेजों में जनजागरूकता अभियान चलाए जाए
Next: पौड़ी जिला अस्पताल में वीडियो एंडोस्कोपी जांच शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.