Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों, कॉलेजों में जनजागरूकता अभियान चलाए जाए
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों, कॉलेजों में जनजागरूकता अभियान चलाए जाए

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी पांडेय ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्कूली वाहनों की नियमित जांच, हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर आवश्यक संकेतक बोर्डों की स्थापना तथा अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मानसून सीजन के दृष्टिगत हम सभी को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सड़क संबंधी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां जहां भी बारिश या स्लाइड आदि की वजह से सड़क बंद होती है, तो उस सड़क को खोलने में त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह कोशिश करें कि मानसून में लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। कहा कि जिन स्पॉट्स पर अधिक दुर्घटनाएं होती हैं, वहां संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए, सुरक्षात्मक उपाय जल्द करें। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन तथा सड़क संबंधी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव अवधि में सतर्क रहें। अवैध कृत्यों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। क्वारब समस्या के दृष्टिगत उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि सुरक्षा क्वारब डेंजर प्वाइंट के दोनों और पुलिस कार्मिक तैनात रहें, ताकि राहगीरों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद, पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटाई, हाईकोर्ट के आदेश से खुला लोकतंत्र का रास्ता
Next: एसबीआई की सत्तरवीं वर्षगांठ पर अल्मोड़ा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.