Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सवाल के बदले घूस’ विवाद पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, निशिकांत दुबे समेत कई लोगों पर ठोका केस
  • राष्ट्रीय

सवाल के बदले घूस’ विवाद पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, निशिकांत दुबे समेत कई लोगों पर ठोका केस

RNS INDIA NEWS 18/10/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘सवाल के बदले घूस’ लेने का आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर मानहानि का केस ठोक दिया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहदराई और कई मीडिया संगठनों के खिलाफ भी महुआ मोइत्रा ने केस किया है। निशिकांत दुबे और जय अनंत ने आरोप लगाया था कि लोकसभा में सवाल पूछने के एवज में टीएमसी की फायर ब्रांड सांसद ने घूस ली थी। महुआ मोइत्रा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस सचिन दत्ता की अदालत में लिस्ट हुई है। कोर्ट ने शुक्रवार को केस की सुनवाई करने का फैसला लिया है।
जय अनंत देहराई को लेकर कहा जाता है कि वह महुआ मोइत्रा से रिश्ते में रहे हैं। दोनों के बीच पालतू कुत्ते को रखने को लेकर तीखा विवाद भी हुआ था और फिर अलग हो गए थे। बीते 6 महीनों में महुआ मोइत्रा ने जय अनंत के खिलाफ कई शिकायतें पुलिस में दर्ज कराई हैं। इनमें से कुछ मामलों में गालियां देने, पीछा करने, गंदे मेसेज भेजने के आरोप तक लगाए गए हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को खत लिखकर महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने घूस लेकर संसद में सवाल पूछे थे।
अब इस शिकायत को स्पीकर ने एथिक्स कमेटी को सौंप दिया है। दुबे का कहना था कि कैश और गिफ्ट के तौर पर महुआ मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से घूस ली थी और उसके एवज में ही संसद में उन्होंने कुछ सवाल भी पूछे थे। निशिकांत दुबे ने आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से कहा है कि महुआ ने लोकसभा की अपनी लॉग इन डिटेल्स भी लीक की थीं। इसकी भी जांच होनी चाहिए। इन आरोपों पर महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि घूस में मिले कैश और गिफ्ट से मैं एक कॉलेज और यूनिवर्सिटी खरीदने जा रही हूं। वहां से निशिकांत दुबे अपनी असली डिग्री खरीद सकते हैं।
इसके साथ ही महुआ ने निशिकांत दुबे पर ही तंज कसते हुए स्पीकर से मांग की थी कि वह फर्जी डिग्री के मामले में उनके खिलाफ जांच पूरी कराएं। महुआ के अलावा हीरानंदानी ग्रुप ने भी आरोपों को खारिज किया है। ग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि हम हमेशा कारोबार ही करते हैं। इसके अलावा हमारा कोई और काम नहीं है। देशहित में ही हम कुछ करते हैं। सारे आरोप गलत हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 अक्टूबर
Next: बमबारी रोकने के लिए हमास की पैंतरेबाजी? ब्लैकमेलिंग पर उतरा; जारी किया अगवा इजरायली लड़की का वीडियो

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.