Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सत्य और न्याय की जीत हुई, कोर्ट के एतिहासिक फैसले का स्वागत :सीएम
  • उत्तराखंड

सत्य और न्याय की जीत हुई, कोर्ट के एतिहासिक फैसले का स्वागत :सीएम

RNS INDIA NEWS 30/09/2020
Trivendra_Singh_Rawat

The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Trivendra Singh Rawat

देहरादून। अयोध्या ढांचा विध्वंस मामले में लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया और सभी आरोपितो को बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, लखनऊ की विशेष अदालत के इस मामले में लिए गए एतिहासिक फैसले का स्वागत करता हूं। इससे सत्य और न्याय की जीत हुई है। साथ ही साफ हो गया है कि राम मंदिर आंदोलन एक लोकतांत्रिक तरीके से किया गया आंदोलन था। इसमें कोई षडय़ंत्र नहीं था। 28 साल पुराने विवादित ढांचा विध्वंस मामले में अदालत ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत 32 आरोपियों को बरी किया है। उत्तराखंड के सीएम और भाजपा ने इस फैसले का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि अंतत: सत्य की जीत हुई है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी श्री राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि 28 वर्ष तक मुकदमा चलने के बाद आया न्यायालय का यह निर्णय स्वागत योग्य है। हम शुरू से कहते थे और आज भी हमारा यही कहना है कि श्री राम मंदिर का विषय राजनीति का नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। अन्य दल इस पर राजनीति करते रहे और इस मुकदने को लेकर हर चुनाव में भाजपा को आरोपित कहते रहे, लेकिन आज जो फैसला आया है उसने सारी बातों को साफ कर दिया है। हमारी हमेशा ही मान्यता रही कि यह स्थान भगवान राम की जन्म भूमि है। इस बारे में उच्चतम न्यायालय ने भी पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा पेश साक्ष्यों के आधार पर इस स्थान को श्री राम जन्म भूमि मानते हुए फैसला दिया था।
अब जन्म भूमि स्थान पर मंदिर निर्माण हो रहा है और दूसरी ओर आज के निर्णय ने भी साफ कर दिया है कि विवादित ढांचा किसी षड्यंत्र के तहत नहीं गिराया गया। अब न्यायालय के निर्णय से सभी वरिष्ठ नेताओं, जिन्हें षड्यंत्र का आरोपित बनाया गया था को न्यायालय ने बरी कर न्याय दिया है। आखिर सत्य की जीत हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा सहित सभी 32 आरोपी बरी
Next: एक अक्टूबर से होगी अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.