Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सत्ता की पावर चहेतों को मनचाही पोस्टिंग…
  • देहरादून

सत्ता की पावर चहेतों को मनचाही पोस्टिंग…

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rns featured image new

देहरादून। भाजपा विधायक पुलिस अधिकारियों पर भी दबाव बनाने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला ऊधमसिंह नगर जिले का है, जहां इंटरनेट मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें नानकमत्ता के विधायक प्रेम सिंह राणा के नाम से जारी इस पत्र में एसएसपी ऊधमसिंह नगर दलीप सिंह कुंवर को बाकायदा को तीन दारोगा व चार कांस्टेबल को मनचाही पोस्टिंग देने की सिफारिश का उल्लेख है। वायरल पत्र का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जांच बैठा दी है। वायरल पत्र सात जून को एसएसपी ऊधमसिंह नगर को भेजे जाने का उल्लेख है। विधायक के नाम वाले इस लेटरपैड में पुलिसकर्मियों के नाम के साथ उन्हें कहां ट्रांसफर किया जाना है, यह भी जिक्र है। इस बीच 14 जून को एसएसपी ऊधमसिंह नगर के स्तर पर दारोगाओं और कांस्टेबलों के तबादले कर दिए, जिनमें उपरोक्त पुलिस कर्मी भी शामिल थे। इसके बाद विधायक के नाम का पत्र और एसएसपी की ओर से जारी की गई ट्रांसफर सूची इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस विभाग में कानाफूसी शुरू हो गई। शुक्रवार को मामला पुलिस महानिदेशक के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं जोन अजय रौतेला से रिपोर्ट मांग ली। हालांकि, इस मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि तबादले रूटीन में किए गए हैं।
रुडक़ी विधायक के दबाव में मसूरी थाने के दारोगा का हो चुका तबादला
रुडक़ी के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के दबाव में दो दिन पहले ही मसूरी थाने के दारोगा नीरज कठैत का तबादला किया गया है। दारोगा ने मास्क नहीं पहनने पर विधायक का 500 रुपये का चालान किया था। इसके बाद विधायक ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया, जिसके बाद दारोगा का ट्रांसफर कालसी कर दिया गया।
-अशोक कुमार (पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड) का कहना है कि ऊधमसिंह नगर के विधायक की ओर से एसएसपी को लिखा ट्रांसफर संबंधी पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सच्चाई क्या है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में दिसंबर तक हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार : सीएम
Next: उत्तराखंड परिवहन महासंघ की पदयात्रा देहरादून रवाना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.