Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा की जीत का आधार बनी मोदी की गारंटी:  महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा की जीत का आधार बनी मोदी की गारंटी:  महाराज

RNS INDIA NEWS 04/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने “मोदी की गारंटी” को इस जीत का एक बड़ा आधार बताया है।
प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के सिरमौर, प्रसवाडा, धरमपुरी,घोडाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ के प्रतापपुर, भटगांव, भरतपुर सोनहट, कुनकुरी, बिल्हा, अभनपुर, साजा, लोरमी और डौण्डीलोहार विधानसभा क्षेत्र में जब वह बतौर भाजपा के स्टार प्रचारक शिरकत कर रहे थे तो उस दौरान जनसभाओं में जो जन सैलाव उमड़ा उसे देखकर पूर्व में ही यह तय हो गया था कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आयेगी।
महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को जो प्रचंड जनादेश मिला है और तेलंगाना में पहले से अधिक सीटें देकर जनता ने पार्टी पर जो विश्वास जताया है उसके पीछे कांग्रेस सरकारों का भ्रष्टाचार, इण्डिया गठबंधन में शामिल दलों द्वारा सनातन धर्म का अपमान एक बड़ा कारण रहा है।
उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में घमंडिया गठबंधन की करारी इस बात का प्रमाण है कि 2024 की चुनावी दौड़ से अब वह पूरी तरह बाहर हो चुका है। मोदी मैजिक और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” जैसे ध्येय वाक्य पर चलकर भाजपा ने देश की जनता के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। इसलिए इसमें दोराय नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में फिर से 2024 में पहले से भी अधिक सीटों से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौकीदार हत्याकांड में रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज
Next: अतिक्रमण से कब निजात पाएगी ऐतिहासिक अल्मोड़ा बाजार

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.