Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अतिक्रमण से कब निजात पाएगी ऐतिहासिक अल्मोड़ा बाजार
  • अल्मोड़ा

अतिक्रमण से कब निजात पाएगी ऐतिहासिक अल्मोड़ा बाजार

RNS INDIA NEWS 04/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल की पुरानी बाज़ारों में से एक तथा पटालों के लिए प्रसिद्ध अल्मोड़ा की बाजार अपना स्वरूप खोती जा रही है। अतिक्रमण के चलते बाजार का असली स्वरुप गुम हो गया है। मिलन चौक से लेकर कचहरी बाजार तक पूरी बाजार अतिक्रमण की गिरफ्त में है। यहाँ अब लोगों को चलने को भी जगह नहीं मिलती है। पालिकाध्यक्ष का कहना था कि बाजार से अतिक्रमण हटाया जाएगा लेकिन उनके पांच साल पूरे हो गए लेकिन अतिक्रमण जस का तस रहा। कभी बाजार में कोई अनहोनी हो गई तो आपातकाल में बाजार में फायर ब्रिगेड की गाड़ी के घुसने को भी जगह नहीं है। पालिका साल में एक दो बार चालान कर इतिश्री कर लेती है। अल्मोड़ा की पटाल बाजार अपने में ऐतिहासिक बाजार है जिसे देखने दूर दूर से पर्यटक अल्मोड़ा आते हैं। यहाँ पर्यटकों को देखने के लिए बाजार तो छोड़िए खड़े होने को जगह मिल जाए वह बड़ी चीज़ है। बाजार में बुजुर्गों, बच्चों को चलने में दिक्कत होती है। कहीं खड़े हो भी जाएं तो यही अतिक्रमण किए फड़ खोखे वाले आपको आगे से हटने को बोलने लगते हैं। अतिक्रमण हटाना तो दूर उल्टा पालिका इनसे तहबाजारी वसूलती है। दुकानों में जगह होने के बावजूद दुकानदार सामान बाहर फैलाए रहते हैं। तंग बाजार में भी दुकानों के आगे फल सब्जी के फड़ लगे हुए हैं। पूर्व में पालिका ने पट्टी लगाकर फड़ वालों को पट्टी से पीछे दुकान लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन ना पट्टी दिखती है और ना नियम को मानने वाला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की जीत का आधार बनी मोदी की गारंटी:  महाराज
Next: पॉड टैक्सी रूट को लेकर व्यापारियों ने दिया सीएम को ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.