Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ससुराल में गर्भवती की गला दबाकर हत्या
  • हरिद्वार

ससुराल में गर्भवती की गला दबाकर हत्या

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

रुड़की। रामपुर रायघटी में गर्भवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची लक्सर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस उसके पति, ससुर और देवर से पूछताछ कर रही है। लक्सर के कलसिया निवासी बालचंद ने तीन साल पहले बेटी काजल की शादी पास के रामपुर रायघटी गांव के रवींद्र से की थी। काजल का डेढ़ साल का बेटा है। फिलहाल वह 6 माह की गर्भवती थी। शुक्रवार रात रवींद्र ने अपने साले शिवकुमार को फोन कर काजल की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। कहा कि वह उसे लक्सर के नर्सिंग होम ले जा रहे हैं। शिवकुमार अपने पिता बालचंद, भाई महीपाल, ब्रजपाल व मूलचंद को लेकर लक्सर के नर्सिंग होम पहुंचा। वहां पता चला कि काजल नर्सिंग होम आने से पहले ही मर चुकी थी। परिजन उसे वापस गांव ले गए हैं। मायके वाले रामपुर रायघटी पहुंचे, तो ससुरालियों ने बताया कि अचानक पेट के बल गिरने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने विश्वास कर दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच काजल के भाइयों ने शव के ऊपर डाला गया कपड़ा हटाकर देखा तो शव के गले पर तार से खिंचाव के निशान दिखे। उसने काजल के कमरे का पलंग देखा, तो उसके एक खाने में तार भी रखा था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज ममगाईं पुलिस के साथ गांव पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने काजल के पति, ससुर और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

परेशानी बताती तो जिंदा होती काजल
ससुराल में हुई काजल की हत्या से उसके परिजन स्तब्ध हैं। उनके मुताबिक काजल पिछले करीब एक साल से किसी बात को लेकर परेशान थी। इस बीच वह मायके और ससुराल में कई बार मां, बाप, भाई से मिली, लेकिन अपनी परेशानी नहीं बताई। उन्हें अफसोस है कि काजल परेशानी बताती तो यह नौबत नहीं आती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए साल में खुलेगा भर्तियों का पिटारा, सीएम ने किया ऐलान
Next: आलमारी का ताला तोड़ कार सेल की दुकान से दो लाख चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.