Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

बागेश्वर। जिले की जीवनदायिनी सरयू और गोमती नदियां बारिश के दौरान रौद्र रूप धारण कर लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देती हैं। जिसकी बानगी मंगलवार की रात देखने को मिली। कपकोट में भारी बारिश हुई तो नदी का जलस्तर लगातार बढऩे लगा। रात को करीब साढ़े दस बजे नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। पानी सरयू तट पर बने घाटों को लील गया। इससे नदी किनारे रहने वाले दहशत में आ गए। जलस्तर बढऩे की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मुस्तैद हो गया। चैलेंजर की मदद से लोगों को आगाह किया जाने लगा इससे कई लोगों को रतजगा करने पर मजबूर होना पड़ा।
मंगलवार की शाम से लगातार बारिश जारी रही। कपकोट क्षेत्र में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुधवार सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में 307.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। गरुड़ में 15 और बागेश्वर में मेघ आठ मिमी बरसे। रात को कपकोट में भारी बारिश हुई तो सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। रात दस बजे तक नदी दिन के 866 मीटर के मुकाबले 867.70 मीटर तक जा पहुंची। सरयू नदी के दोनों ओर बने घाट पानी में डूब गए। किनारे बने घरों के समीप तक पानी पहुंच गया। इसको देखते हुए लोग घरों से निकलकर सडक़ों पर आ गए। प्रशासन की टीम भी लोगों को आगाह करने लगी। इसके कारण आधी रात तक नगर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बुधवार की सुबह भी सरयू के घाट पानी में डूबे रहे। शवदाह गृह का बड़ा भाग भी पानी में समाया रहा। बुधवार की सुबह भी सरयू नदी का जलस्तर 868 मीटर पर रहा। जो चेतावनी लेवल से मात्र एक मीटर कम था। हालांकि गोमती नदी पिछले दिन के समान ही 862 मीटर पर बह रही थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनरेगा कार्यों के भुगतान की मांग की
Next: बारिश से दो दर्जन मोटर मार्गों पर यातायात ठप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.