Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरयू नदी में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव पलटने से 18 लोगों के डूबने की आशंका
  • राष्ट्रीय

सरयू नदी में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव पलटने से 18 लोगों के डूबने की आशंका

RNS INDIA NEWS 02/11/2023
rns featured image new

छपरा (आरएनएस)। बिहार के छपरा में नाव हादसा का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यहां सरयू नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। इस घटना में 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि जो तैरना जानते थे वो तो किसी तरह तैर कर निकल गए। बाकी कई ऐसे थे जो पानी से बाहर नहीं निकल सके। यह घटना मांझी थाना क्षेत्र के मठियार की है। नाव हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है है कि किसान और मजदूर नदी के पार खेतों में काम करने गए थे और नाव पर सवार होकर शाम में लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई। नाव पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग और नाव पर सावर लोगों के सगे संबंधी घाट की ओर दौड़े। घाट पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच पुलिस और प्रशासन को भी हादसे की सूचना दे दी गई। जब तक प्रशासन और एसडीआरएफ या एनडीआरएफ की टीम पहुंचती, स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। कई लोगों को नदी से निकाला गया।
सरयू नदी में राहत बचाव कार्य शुरू है। दो लोगों का शव अभी तक निकाला जा चुका है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 18 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई है। नदीं में डूबे लोगों की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Next: आश्वासन के बाद सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.