Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सरसों तेल का सैंपल फेल, विक्रेता व उत्पादनकर्ता पर जुर्माना
  • पौड़ी

सरसों तेल का सैंपल फेल, विक्रेता व उत्पादनकर्ता पर जुर्माना

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। सरसों के तेल का सैंपल फेल होने पर अभिनिर्णायक अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी पौड़ी ने विक्रेता व उत्पादनकर्ता पर अर्थदंड लगाया है। कहा कि 15 दिनों के भीतर अर्थदंड जमा नहीं किए जाने पर भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी। अभिनिर्णायक अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी इला गिरी ने बताया कि अभिहित अधिकारी द्वारा बुआखाल में निरीक्षण के दौरान एक पिकअप गाड़ी वाहन रोककर निरीक्षण किया गया। जिसमें खाद्य सामग्री चीनी, तेल, बेसन आदि थी। अभिहित अधिकारी ने कच्ची घानी सरसों तेल का सैंपल लेते हुए राजकीय विश्लेषक, राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रूद्रपुर को जांच के लिए भेजे। बताया कि लैब में कच्ची घानी सरसों तेल (पैक्ड ) का सैंपल फेल हो गया। जिस पर विक्रेता व उत्पादकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए न्यायालय में अपना पक्ष रखने को कहा गया लेकिन विक्रेता ने अपना पक्ष नहीं रखा जबकि उत्पादनकर्ता ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा जोभी अर्थदंड लगाया जाएगा वह भुगतने को तैयार है। अभिनर्णायक अधिकारी ने उत्पादकर्ता बालाजी उद्योग, छांग जिला रेवाडी हरियाणा पर दो लाख व विक्रेता संदीप जैन, जैन एन्टर प्राइजेज, नजीबाबाद रोड कोटद्वार पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि 15 दिन के भीतर अर्थदंड जमा नहीं किए जाने पर भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थराली में वाहन चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
Next: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.