Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी काम में सोशल मीडिया के उपयोग पर कार्यशाला 22 को
  • देहरादून

सरकारी काम में सोशल मीडिया के उपयोग पर कार्यशाला 22 को

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

देहरादून। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से सोशल मीडिया के जरिये आम लोगों को जोड़ने पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 22 नवंबर को कार्यशाला शुरू होगी। इस दो दिवसीय कार्यशाला में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग की जानकारी दी जाएगी। मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के रूप में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में विशेषज्ञ शिक्षक उद्योग, वित्त, सिंचाई, लोक निर्माण, वन विभाग, सिडकुल, एमडीडीए, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। कुलपति डॉ संजय जसोला ने बताया कि शहरों से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बना चुके सोशल मीडिया का विकास की गति तेज करने के साथ ही आपात स्थितियों में संचार के लिए उपयोग किया जा सकता है। कार्यशाला में सरकारी विभागों के क्रियाकलापों और योजनाओं के संबंध में लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुक करने, आम जनता की समस्याओं के तेजी से समाधान, कल्याणकारी योजनाओं में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और आपदा की स्थिति में त्वरित गति से सूचनाओं के आदान प्रदान के तरीकों को बताया जाएगा। कार्यशाला संयोजक प्रो. श्याम कापड़ी ने बताया कि कार्यशाला में ऐसे विभाग और अधिकारी भी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिन्होंने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है। कार्यशाला का उद्घाटन राज्य के सिंचाई, बाल विकास एवं संस्कृति सचिव हरि चंद्र सेमवाल 22 नवंबर की सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के सेमिनार हाल में करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इनोवेशन में दून कैंट बोर्ड देश में सबसे आगे
Next: छोटे बच्चे को पढ़ाने गई नाबालिग का अपहरण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.