Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सरकारी दवा गड्ढे में दबाने के मामले में सीएचसी बहादराबाद के चिकित्सक, वार्ड बॉय सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

सरकारी दवा गड्ढे में दबाने के मामले में सीएचसी बहादराबाद के चिकित्सक, वार्ड बॉय सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में गड्ढा खोदकर भूमि में दबाई गई सरकारी दवाइयों के मामले में कनखल पुलिस ने सीएचसी बहादराबाद के दंत चिकित्सक, वार्ड ब्वॉय सहित एक ज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चिकित्सा विभाग की प्रारंभिक जांच में सीएचसी बहादराबाद के दंत चिकित्सक और वार्ड ब्वॉय की संलिप्तता सामने आई है। सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कनखल थाने में सीएचसी के दंत चिकित्सक डॉ. हेमंत आर्य और वार्ड ब्वॉय अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीती छह फरवरी की रात बैरागी कैंप में जेसीबी से भूमि में गड्ढा खोदकर 40 कट्टे सरकारी दवाईयों को दबा दिया गया था। सूचना पर एसडीएम पूरण सिंह राणा और सीएमओ डॉ. मनीष दत्त सहित चिकित्सा विभाग के कईं बड़े अधिकारियों ने मौके पर सरकारी दवाईयों को जेसीबी लगाकर भूमि से बाहर निकलवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी थी। गुरुवार को पहले विभाग की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी। लेकिन, फिर देर रात में एसीएमओ डॉ.पंकज जैन की तरफ से बहादराबाद सामुदायिक केंद्र में तैनात डॉ.हेमंत आर्य और वार्ड ब्वॉय अजय कुमार को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माँ ने दूधमुंहे बेटे का सौदा किया पांच लाख में, 4 गिरफ्तार
Next: खाई में गिरी बाइक, एक की मौत; दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.