Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भू कानून की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू, सरकार की अपील- राज्य से बाहर के लोगों से जमीनें न खरीदें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भू कानून की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू, सरकार की अपील- राज्य से बाहर के लोगों से जमीनें न खरीदें

RNS INDIA NEWS 26/11/2024
rns featured image new

– भू कानून का उल्लंघन करने वालों ने स्थानीय लोगों को जमीनें बेचना किया शुरू

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में मौजूदा भू कानून के उल्लंघन पर जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। जमीनें सरकार में निहित की जा रही है। इससे डरे भू माफियाओं और राज्य में गलत तरीके से जमीनें खरीदने वाले बाहरी लोगों ने जमीनों को स्थानीय लोगों को बेचना शुरू कर दिया है। ऐसे में सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे राज्य से बाहर के लोगों से जमीनें न खरीदें। भू- कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन स्तर से लगातार कार्रवाई जारी है। इन कार्रवाई के बीच ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लागों को ही बेच रहे हैं। ऐसा कर वे जमीनों को सरकार में निहित होने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ऐसा होगा नहीं। जिस व्यक्ति ने एकबार भू कानून का उल्लंघन कर लिया है, तो वो जमीन सरकार में निहित होकर ही रहेगी। भले ही वो राज्य के स्थानीय निवासी को ही क्यों न बेच दी हो। कहा कि स्थानीय जनता से अपील की जाती है कि ऐसे लोगों से किसी भी तरह से जमीन का सौदा न करें। ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह का कोई वित्तीय नुकसान न हो।
रजिस्ट्री के दौरान जिलों में बरती जाए सतर्कता
अपर सचिव राजस्व ने बताया कि जिला स्तर पर रजिस्ट्रियों के दौरान सतर्कता बरतने को कहा गया है। राज्य से बाहर के लोग जो जमीनें बेच रहे हैं, उन पर विशेष नजर रखी जाए। देखा जाए कि ऐसी जमीनें भू कानून का उल्लंघन कर तो नहीं खरीदी गई। या जिन प्रयोजनों के लिए इन जमीनों को मंजूरी लेकर खरीदा गया था, वो काम हुए या नहीं। ऐसे मामलों में यदि जमीनों को स्थानीय लोगों को बेचा जा रहा है, तो रजिस्ट्री के दौरान ही सख्ती बरती जाए। ताकि भू-कानून का उल्लंघन करने वाले लोग राज्य के निवासियों को जमीनें बेच कर वित्तीय नुकसान न पहुंचा पाएं।

वित्तीय नुकसान के साथ फंसना होगा कानूनी उलझनों में
विवादित जमीन खरीदने से स्थानीय लोगों को दोहरी दिक्कत होगी। पहली जमीनें सरकार में निहित होने पर वित्तीय नुकसान होगा। दूसरा कानूनी उलझनों में अलग जूझना होगा।

जारी है ताबड़तोड़ कार्रवाई
मौजूदा भू कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। धारा 166 में केस दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई हैं। जमीन खरीदने का प्रयोजन सिद्ध न करने पर जमीनों को सरकार में निहित किया जा रहा है। अभी तक 434 से अधिक मामलों में केस दर्ज किए जा चुके हैं। करीब एक दर्जन मामलों में जमीनें सरकार में निहित की जा चुकी हैं।

यदि राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति ने भू-कानून का उल्लंघन कर राज्य में जमीन खरीदी है तो उन प्रकरण में भू-कानून के स्पष्ट प्रावधानों के तहत कार्रवाई जारी है। यदि ऐसे व्यक्ति द्वारा बाद में जमीन राज्य के निवासियों को बेच भी दी जाती है, तो भी राज्य से बाहर का व्यक्ति भू-कानून का उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई से बच नहीं सकता। जमीन सरकार में निहित होगी। ऐसे में स्थानीय लोग ऐसे लोगों से इस तरह की विवादित जमीनों को खरीदने से बचें। ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह का कोई वित्तीय नुकसान न हो। – आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव राजस्व

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठेकेदार की कार के शीशे तोड़कर पिस्टल व नगदी चोरी
Next: ओवर लोडिंग में पुलिस ने 34 डंपर-ट्रक सीज किए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.