Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार की मरीजों को राहत देने की तैयारी, 70 प्रतिशत तक घटेंगे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम!
  • राष्ट्रीय

सरकार की मरीजों को राहत देने की तैयारी, 70 प्रतिशत तक घटेंगे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम!

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश की जनता को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ जेनेरिक दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इस बीच सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार 15 अगस्त को गंभीर बीमारियों के इलाज में दी जाने वाली दवाओं के दाम कम कर सकती है। इन दवाओं में कैंसर, डायबिटीज, दिल की बीमारी समेत अन्य गंभीर बीमारियों की दवाएं शामिल हैं। सरकार के इस निर्णय से इलाज करा रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से कुछ प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक इस योजना को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अफसरों का कहना है कि सरकार दवाओं के अधिक दाम को लेकर चिंतित है। वह इसे कम करना चाहती है।
सूत्रों का कहना है कि अगर सरकार की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगने पर ये मंजूर हो जाते हैं तो गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली अधिकांश दवाओं के दाम 70 फीसदी तक कम हो सकते हैं। इसके साथ ही सरकार नेशनल लिस्ट ऑफ इजेंशियल मेडिसिन , 2015 को भी अपडेट करना चाहती है, ताकि मौजूदा समय में इस्तेमाल की जा रही दवाओं को भी इसमें शामिल किया जा सके।
सरकार की ओर से लंबे समय तक मरीजों की ओर से ली जाने वाली दवाओं के हाई ट्रेड मार्जिन को भी कम करने पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 22 जुलाई को विभिन्न फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन लोगों से अंतिम प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। बताया गया है कि कुछ दवाओं में तो ट्रेड मार्जिन 1000 फीसदी से भी अधिक होता है। मौजूदा समय में दवाओं की कीमत की नियामक एनपीएए ने एनएलईएम में शामिल 355 दवाओं के दामों में कटौती की है।
हालांकि फार्मा कंपनियां उरन दवाओं के दाम बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होती हैं, जो सरकार के डायरेटक्ट प्राइज कंट्रोल से बाहर होती हैं। कंपनियां इन दवाओं के दामों में सालाना 10 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीए.5 वेरिएंट से संक्रमित होने की आशंका
Next: पटाखा फैक्ट्री में बलास्ट होने से इमारत गिरी, एक के बाद एक हुए धमाकों में तीन लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.