Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में अतिथि शिक्षक
  • नैनीताल

सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में अतिथि शिक्षक

RNS INDIA NEWS 11/02/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। तदर्थ नियुक्ति का शासनादेश जारी न होने, कई जिलों में वेतन रोके जाने से नाराज अतिथि शिक्षक दोबारा सरकार के खिलाफ लामबंदी की तैयारी में हैं। मामले में उत्तराखंड माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में करीब 4000 से अधिक अतिथि शिक्षक वर्तमान में स्कूलों में कार्यरत हैं। संघ के अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि दिसंबर 2022 में अतिथि शिक्षकों ने देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरना दिया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी और विद्यालयी शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वार्ता के लिए बुलाया और आश्वस्त किया कि अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। कुछ दिनों बाद विद्यालयी शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह और सीएम से संघ ने दोबारा मुलाकात की। यहां भी पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप शासनादेश जल्द जारी करने का आश्वासन मिला, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद सरकार ने अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिये कोई निर्णय नहीं लिया है। निदेशालय की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए चेताया कि यदि जल्द सरकार ने तदर्थ नियुक्ति की मांग न मानी तो अतिथि शिक्षकों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिथि शिक्षकों का कई जनपदों में दीर्घकालिक अवकाश का वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में वेतन रोका जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने दी भर्ती परीक्षाओं में अनुचित तरीकों पर रोक लगाने से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी
Next: सीआरपीएफ जवान पर दूसरी पत्नी के उत्पीड़न का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.