Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पांचवें चरण के आंदोलन के तहत मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने एक पाली का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करो, शोषण बंद करो और हमारी मांगें पूरी करो जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार बार-बार केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब वे केवल आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष चंदनलाल, शाखा अध्यक्ष मदनलाल, महामंत्री तेजपाल, रामगोपाल, राकेश कुमार, नन्हे लाल, रोहित, मोहन, अभिषेक, ललिता देवी, गीता देवी, मीना देवी, रेखा देवी, दीपमाला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग
Next: ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.