Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से निकले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से निकले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। रवांई घाटी के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंगलवार को धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधि-विधान के बीच तीयां गांव स्थित प्राचीन मंदिर के गर्भगृह से बाहर विराजमान हुए। देवता के दर्शन के लिए तीयां गांव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गर्भगृह से बाहर लाने से पूर्व पुजारियों ने देवमूर्ति का दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद देवमूर्ति को चांदी की गिलठी में विराजमान कर पूरे विधि-विधान के साथ गर्भगृह से बाहर निकाला गया।
मंगलवार को तीयां गांव स्थित प्राचीन मंदिर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद देवमूर्ति को पारंपरिक देव डोली में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने देव डोली के साथ मंदिर परिसर में पारंपरिक तांदी नृत्य कर अपनी आस्था और उल्लास का प्रदर्शन किया। तीयां थान समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि रुद्रेश्वर महादेव पिछले एक वर्ष से तीयां गांव के प्राचीन मंदिर के गर्भगृह में विराजमान थे। देव डोली मंगलवार रात्रि विश्राम तीयां गांव में करेगी तथा बुधवार 1 जुलाई को देवराना के लिए प्रस्थान करेगी। देवराना में प्रतिवर्ष की भांति रंवाई क्षेत्र के 65 गांवों की सामूहिक डांडा देवराना जातर का आयोजन होगा। इस अवसर पर तीयां थान समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह, जगमोहन परमार, पूर्व विधायक मालचंद, जयेंद्र राणा, ग्राम प्रधान रीना बहुगुणा, संजय थपलियाल, जयवीर परमार, विपिन रमोला, मोहित थपलियाल, एडवोकेट श्वेता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
Next: महासू देवता की देव छड़ी और डोरिया सुरेऊ गांव पहुंची

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.