Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • सर्दी में बंद हो गई है नाक तो आपके काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे
  • रहन-सहन

सर्दी में बंद हो गई है नाक तो आपके काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
07phot05

सर्दी का मौसम आ गया है और इस मौसम में नाक बंद होने की समस्या सामान्य है। जी हाँ, और सबसे अधिक वह लोग परेशान होते हैं जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है या जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर रहती है। बदलते मौसम में नाक बंद होने की समस्या ऐसे लोगों को काफी परेशान करती है।
इस अवस्था में अक्सर लोग नोजल ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं या दवाओं का सहारा लेते हैं। हालाँकि स्टाइलक्रेज के मुताबिक, इन दवाओं का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए और भी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इनको ठीक कर सकते हैं। आइए बताते हैं आपको इनके बारे में।

बंद नाक को खोलने के घरेलू उपाय-

गर्म पानी से लें सेक- एक कटोरी में गर्म पानी लें और इसमें माइक्रो फाइबर टॉवल या रुमाल डालकर निचोड़ लें। उसके बाद इस रुमाल को नाक और चेहरे पर रखें। ऐसा 3 से 4 बार करें।

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल- पानी गर्म करें और इसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। उसके बाद इसे मिलाकर पी लें। ऐसा दिन में दो बार करें। इस विनेगर में एसेटिक एसिड और पोटैशियम होता है जो बंद नाक को खोलने, म्यूकस को निकालने और इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है।

पिपरमिंट टी पिएं- एक कप में गर्म पानी में पिपरमिंट यानी पुदीना के कुछ पत्ते डालें। उसके बाद इसको ढककर 5 से 10 मिनट तक कम आंच पर उबाल लें। इसे दिन में दो बार पियें।

यूकेलिप्टस ऑयलसे लें स्टीम- एक लीटर पानी को उबालें और इसमें यूकेलिप्टस ऑयल की कुछ बूंद डाल लें। उसके बाद इससे चेहरे को तौलिये से ढंक कर स्टीम लें और गहरी सांस लें। 2 से 3 मिनट में आप आराम महसूस करेंगे।

नमक वाले पानी का इस्तेमाल- एक गलास डिस्टिल्ड वॉटर लें और इसमें आधा चम्मच नमक डाल लें। उसके बाद बेसिन के सामने झुकें और इस पानी को एक नाक से अंदर की तरफ खींचें। आप ऐसा दिन में 2 से 3 बार कर सकते हैं। उसके बाद इसे नाक में ड्रॉप की मदद से भी डाल सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 नवम्बर
Next: शिक्षा विभाग में इन नियुक्तियों पर लगी रोक

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.