Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरदार पटेल की मूर्ति गिराए जाने के मामले में 19 गिरफ्तार, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
  • राष्ट्रीय

सरदार पटेल की मूर्ति गिराए जाने के मामले में 19 गिरफ्तार, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 27/01/2024
rns featured image new

उज्जैन (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के माकड़ोन में पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा गिराए जाने के बाद दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुई झड़प के मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण है। माकड़ोन तहसील में कुछ लोगों द्वारा बृहस्पतिवार सुबह पटेल की प्रतिमा गिराए जाने के बाद दो समुदायों के सदस्य आपस में भिड़ गए थे और उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव किया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी-ग्रामीण) नितेश भार्गव ने कहा कि झड़प के सिलसिले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर बलवा करने और लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए आपराधिक बल का उपयोग करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि माकड़ोन में बाजार खुले हैं और कस्बे में स्थिति सामान्य है। भार्गव ने कहा कि दोनों समूहों के बीच शांति है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और विवादित स्थल पर यथास्थिति बरकरार है।
जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित माकड़ोन इलाके में बृहस्पतिवार को हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोगों का एक समूह ट्रैक्टर की मदद से खींच कर प्रतिमा को गिराते दिख रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे चाहते थे कि पटेल की जगह उस स्थान पर डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने बताया कि पटेल की प्रतिमा बुधवार देर रात माकड़ोन बस अड्डे के निकट एक स्थल पर स्थापित की गई थी। भार्गव ने बताया था कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिमा कब स्थापित की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुक्त विवि की परीक्षाएं 2 फरवरी से
Next: मल्ड महादेव की जात में भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.