Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मल्ड महादेव की जात में भक्तों ने लिया आशीर्वाद
  • पौड़ी

मल्ड महादेव की जात में भक्तों ने लिया आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 27/01/2024
rns featured image new

श्रीनगर(आरएनएस)।  कीर्तिनगर ब्लॉक के डागर ग्राम सभा स्थित खैरालिंग मल्डमहादेव की नौ दिवसीय जात का प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया है। नौ दिवसीय जात के दौरान मल्ड महादेव की भूमि भक्तिमय माहौल में डूबी रही। इस दौरान आस पास के गांवों से भक्त हर दिन सैकड़ों की संख्या में देव पश्वाओं से आशीर्वाद लेने पहुंचे। साथ ही मंदिर प्रांगण में देव पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धांलुओं को आशीर्वाद वचन देकर सभी क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। साथ ही जात में स्थानीय महिलाओं व महिला मंगल दलों द्वारा कीर्तन भजनों की प्रस्तुतियों ने क्षेत्र में भव्य आयोजन का रूप दिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन एवं बच्चों की खेलकूद व शैक्षणिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी। बारह सालों बाद आयोजित नौ दिवसीय जात के समापन अवसर पर पहुंचे हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले युवा लोकगायक मृणाल रतूड़ी व अंजू नेगी ने अपनी सांस्कृतिक संध्या में भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं समिति के संचालक सदस्य अरुण नेगी ने बताया कि लगभग 12 साल बाद आयोजित हुई इस जात को पहली बार ऐतिहासिक आयोजन का रूप दिया गया। नेगी ने कहा कि जात में स्थानीय माहिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय दुकानदारों को मंच मिला। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से भविष्य में भी इस तरीके के आयोजन को और भव्य रूप दिया जायेगा। जिससे संस्कृति संरक्षण के साथ-साथ, स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता रहे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगल नेगी,प्रधान रवि नेगी, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष महावीर कलेठा,बलदेव जयाड़ा,प्रकाश जोशी,तेजपाल नेगी,परविंद नेगी,मुकेंद्र नेगी आदि ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरदार पटेल की मूर्ति गिराए जाने के मामले में 19 गिरफ्तार, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
Next: यूसीसी-आंदोलनकारी आरक्षण पर सीएम धामी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.