Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 21 यात्री टापू पर फंसे, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • हरिद्वार

सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 21 यात्री टापू पर फंसे, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 12/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित कबीर कुटीर घाट पर रविवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी में स्नान कर रहे 21 लोग बीच धारा में बने टापू पर फंस गए। ये सभी यात्री थे और हरिद्वार घूमने आए थे। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, नगर कोतवाली पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, कबीर कुटीर घाट के पास गंगा के बीच बने टापू पर कुछ लोग स्नान कर रहे थे। तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया और टापू चारों ओर से पानी से घिर गया। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग फंस गए और बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोगों की सांस गले में अटक गई। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई तो चौकी इंचार्ज सप्तऋषि दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ जल पुलिस भी बोट और आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित किनारे तक लाया गया। रेस्क्यू किए गए लोगों में 10 पुरुष, सात महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ये सभी लोग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं, जो हरिद्वार घूमने आए थे और गंगा स्नान के दौरान इस स्थिति में फंस गए।एसपी सिटी अभय सिंह ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव का विशेष ध्यान रखें। नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से जान का खतरा हो सकता है। इसके साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्र में भी गंगा स्नान न करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीआरडी जवानों ने की अप्रशिक्षित व्यक्तियों की तैनाती पर रोक की मांग
Next: बड़कोट में गैस सिलिंडर के लिए रातभर लगी रही लाइन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
  • राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.