Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सप्ताह में दो दिन खुलेगा धारचूला का झूलापुल
  • पिथौरागढ़

सप्ताह में दो दिन खुलेगा धारचूला का झूलापुल

RNS INDIA NEWS 26/11/2020
default featured image

पिथौरागढ़। नेपाल के अधिकारियों के अनुरोध पर भारत ने बुधवार को धारचूला का झूलापुल खोला। इस दौरान भारत से 33 लोग नेपाल गए, जबकि नेपाल से 322 लोग भारत आए। लोगों की आवाजाही से नगर के बाजार में जमकर खरीदारी हुई। दोनों देशों के बीच सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को झूलापुल खोलने पर सहमति बन गई है। नेपाल के दार्चुला जिला प्रशासन ने मेडिकल इमरजेंसी, भारत में पढ़ रहे छात्रों और आम जनता की सुविधा के लिए धारचूला प्रशासन को सप्ताह में बुधवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से दिन में तीन बजे तक पांच घंटे के लिए झूलापुल खोलने का अनुरोध पत्र भेजा था। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेश थापा और महासचिव नवीन खर्कवाल ने भी प्रशासन से सप्ताह में दो दिन झूलापुल खोलने की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन ने धारचूला के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर झूलापुल खोलने का निर्णय लिया गया। इधर, प्रशासन ने एसएसबी को बुधवार को सुबह 11 बजे से दिन में तीन बजे तक के लिए झूलापुल खोलने के निर्देश दिए। पुल खुलने से दोनों देशों के बीच लोगों ने आवाजाही की। भारतीय बाजार में काफी रौनक रही। बुधवार को पुल खुलने के दौरान एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, पुल इंचार्ज एएसआई कृपा राम शर्मा और नेपाल पुलिस के पुल इंचार्ज एसएसआई मदन धामी के नेतृत्व में जवानों ने लोगों के सामान की चेकिंग करके आवाजाही करने दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेड यूनियनों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Next: मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 63 लाख 11 हजार रुपये की धनराशि जारी

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.