Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

RNS INDIA NEWS 14/03/2026
rns featured image new

देहरादून। पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र पांगती समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बलवीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का भाजपा से जुड़ना वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में धारचूला सीट पर जीत का शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में यह विश्वास स्थापित हो चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही राज्य का विकास संभव है। इसी कारण विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग भाजपा के विचारों में विश्वास जताते हुए विकास यात्रा में सहयोगी बनना चाहते हैं।

भट्ट ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मात्र 1118 वोटों से जीत से दूर रह गए थे और अब इस कमी को पूरी तरह पूरा किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांगती के साथ सभासद गणेश पांगती, जितेंद्र जोठा, हंसा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह बृजवाल और पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक और पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट में कार खाई में गिरी, पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
Next: मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई मनाया गया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.